ऊधम सिंह नगर में सरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली, इलाज जारी

एक युवक ने घर में घुसकर मौजूद किशोरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक सरफिरे आशिक ने एक युवती को घर में घुस कर गोली मार दी। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत घंभीर होने की बजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

आसपास लोगों का लगा जमावड़ा

दरअसल, पूरा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर मौजूद किशोरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

आरोपी से पूछताछ जारी

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जुट गई। वहीं एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि किशोरी से बात कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button