UP : प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पढ़ाने पहुंची शिक्षिका, खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम छात्र

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक बेहद चौंकाने और डरा देने वाला मामला सामने आया है। कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में बच्चों को पढ़ाने वाली एक शिक्षिका की अजीबोगरीब और खतरनाक हरकतों ने अभिभावकों के होश उड़ा दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह शिक्षिका स्कूल में पढ़ाते समय अक्सर अपने साथ चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार लेकर आती है। कक्षा के अंदर बच्चों के सामने वह इन हथियारों को दोनों हाथों में लेकर प्रदर्शन करती है, जिससे छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहम गए हैं। मासूम बच्चों में अब शिक्षिका को लेकर भारी दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षिका मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। स्कूल में हथियारों के साथ शिक्षिका को देख बच्चे इतने डर गए कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button