गहनों की शौकीन बॉलीवुड क्वीन करोड़ों की मालकिन, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

कंगना रनौत ने एलआईसी से 50 पॉलिसी खरीदी है। जिसकी कीमत लाखों में है। उनके पास दो लाख रुपए नगदी है। कंगना पर 17.38 करोड़ का कर्ज भी है।

Kangana Ranaut Assets: बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत अब राजनीति में उतर चुकी हैं। वह मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनकी संपत्ति को देख कर आप भी कहेंगे कि वह किसी रानी से कम नहीं हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार कंगना के पास करोड़ों का सोना-चांदी है। कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कंगना के पास कुल चल-अचल संपत्ति 90 करोड़ रुपए है।

कार व गहनों की शौकीन

शपथ पत्र के अनुसार कंगना के पास 8.55 करोड़ रुपये का सोना, चांदी और हीरे हैं। जिसमें पांच करोड़ का 6.70 किलों सोना, 55 लाख की 60 किलो चांदी और तीन करोड़ रुपए का 14 कैरेट हीरा है। 5.50 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां हैं। जिमें 53,827 रुपए का 2013 मॉडल का वेस्पा स्कूटर है। 98.25 करोड़ की बीएमडब्ल्यू, 58.65 लाख की मर्सिडीज बेन्ज और 3.91 करोड़ रुपए की मर्सिडीज माइबाह कार है, जो मणिकर्णिका फिल्म के नाम पर रजिस्टर्ड है। कंगना की कुल चल संपत्ति 28.73 करोड़ रुपए है।

62.92 करोड़ अचल संपत्ति

कंगना के नाम पंजाब के जीरकपुर में चार प्लाट और फ्लैट है। जिसकी कीमत 2.46 करोड़ है। मुंबई के पाली हिल्स स्थित घर की कीमत 21.74 करोड़ रुपए है। मनाली स्थित घर की कीमत 2.5 करोड़ है। कंगना के पास कुल अचल संपत्ति 62.92 करोड़ है।

परिवार को दिए करोड़ों का कर्ज

इसके अलावा कंगना ने अपने भाई अक्षत रनौत, पिता अमरदीप रनौत और बहन रंगोली को लोन दिया है। जिसमें भाई को 70.95, पिता को 28.79 और बहन को पांच करोड़ रुपए दिए हैं। जबकि मणिकर्णिका फिल्म को 39.97 करोड़ का ऋण दिया है।

50 पॉलिसी, 17.38 करोड़ की देनदारी

कंगना रनौत ने एलआईसी से 50 पॉलिसी खरीदी है। जिसकी कीमत लाखों में है। उनके पास दो लाख रुपए नगदी है। कंगना पर 17.38 करोड़ का कर्ज भी है।

कंगना पर कई मामले दर्ज

कंगना रनौत पर कॉपी राइट, धोखाधड़ी, मानहानि, धार्मिक भावना भड़काने और विभिन्न समुदायों में दुश्मनी पैदा करने का भी आरोप है। मुंबई के खार और बांद्रा थाना में तीन केस दर्ज है। जबकि पांच मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button