अदाणी समूह ने एक और सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्री को खरीदा, 5,185 करोड़ में हुई डील

अदाणी समूह ने एक और सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्री को खरीदा, 5,185 करोड़ में हुई डील

अदाणी ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी अंबुजा ने सीमेंट निर्माता कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 14 करोड़ शेयर खरीदने की प्रक्रिया के पूरा होने की घोषणा कर दी है। इस समझौते के बाद अडानी समूह का सांघी इंडस्ट्रीज में 54.51 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। यह डील 121.90 रुपए प्रति शेयर की दर की गई। प्रमोटर्स ग्रुप के 57 लाख शेयर अलग से खरीदे जाएंगे। इसकी जानकारी अंबूजा सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

इतने में हुई डील

बता दें कि अदाणी ग्रुप और सांघी इंडस्ट्री में 54.51 पार्टनरशिप के लिए कुल 5,185 करोड़ रुपए डील हुई। इसके साथ ही अब अंबूजा सीमेंट के पास सांघी इंडस्ट्री का 14.65 करोड़ शेयर हो गए हैं। सांघी इंडस्ट्रीज के ज्यादातर सीमेंट फैक्ट्री गुजरात के कक्ष में स्थित है। अंबूजा सीमेंट के अनुसार सांघी इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन सीमेंट और क्लिंकर यूनिट के है। इस डील से अंबुजा सीमेंट का बड़ा फायदा होगा। बता दें कि पिछले साल जून में ही अडानी ग्रुप ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट को खरीदा था। इसके लिए 10.5 मिलियन डॉलर में डील हुई थी।

शेयर में आई तेजी

बता दें कि अदानी ग्रुप के शेयरों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है। वहीं मंगलवार को 20 प्रतिशत की तेजी देखी गई। अधिग्रहण के बाद अंबूजा सीमेंट की उत्पादन क्षमता 6.85 करोड़ टन से बढ़कर 7.46 करोड़ टन वार्षिक हो गई है। इंडस्ट्री का गुजरात के कक्ष में 2700 एकड़ में सीमेंट उत्पादन प्लांट है। इस डील के बाद अंबुजा सीमेंट को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल जैसे तटीय राज्यों में व्यावसायिक विस्तार मिलेगा। सांघी

सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत की वृद्धि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में रही। अंबुजा सीमेंट के शेयरों में सबसे कम 7.22 की वृद्धि रही। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से ही अदानी समूह का शेयर तेजी से गिरा। लेकिन ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में ये स्पष्ट होने के बाद कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच के बाद अमेरिका अदाणी समूह में श्रीलंका कंटेनर परियोजना के लिए 55.3 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। समूह के शेयरों में काफी तेजी आई।

Related Articles

Back to top button