Agneepath Scheme : बलिया में ‘अग्निपथ’ को लेकर जबरदस्त बवाल, प्रदर्शनकारियों नें फूंकी ट्रेन…

बलिया में 'अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन चरम पर है, युवाओं ने शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर बवाल काटा. युवकों ने बलिया स्टेशन पर खड़ी कई ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की.

Desk : बलिया में ‘अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन चरम पर है, युवाओं ने शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर बवाल काटा. युवकों ने बलिया स्टेशन पर खड़ी कई ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की.

प्लेटफार्म की दुकानों व कई निजी बसों को भी तोड़ दिया गया. शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पथराव हो रहा है. वहीं पुलिस ने भी सख्ती दिखाई है, छात्रों ने वॉशिंटपिट में खड़ी एक ट्रेन में आग भी लगा दी. इसमें एक बोगी पूरी तरह जल गई और अन्य बोगियों को काटकर अलग किया गया.

गौरतलब है कि बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने वाले चिन्हित हो रहे हैं. वीडियोग्राफी,CCTV के आधार पर उपद्रवी चिन्हित किये जा रहें हैं, पुलिस प्रशासन युवाओं-छात्रों को समझाने में जुटा हुआ है. बलिया पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे युवाओं से बात करने के बाद भीड़ को तितर-बितर करने में सफल रहे.

Related Articles

Back to top button