
यूपी के पूर्व सीएम और सपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई तंज कसे। उन्होंने सबसे पहले महापरिनिर्वाणस्थली में भगवान बुद्ध और सभी देवी देवताओं को नमन किया।
उन्होंने कहा कि वे जब भी कुशीनगर आये हैं सपा ने प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। कुशीनगर पहुंचने पर मिडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने दवा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में आने वाले हैं और सपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जनता का असीमित प्रेम मिल रहा है और बीजेपी के कुशासन से त्रस्त लोग अब बदलाव चाहते हैं।
#Kushinagar
— भारत समाचार (@bstvlive) November 14, 2021
➡सपा अध्यक्ष @yadavakhilesh की प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡यूपी में कितना निवेश आया,सरकार बताए?-अखिलेश
➡सरकारी संस्थाएं बिक रहे है –अखिलेश यादव
➡हम बैकवर्ड होने के बाद भी सोच से अगड़े हैं-अखिलेश pic.twitter.com/eIGwwbi34T
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने साढ़े चार वर्षों में कोई वादा पूरा नही किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। सरकार, किसानों के खिलाफ तीन काले कानून ले कर आई है। इन कानूनों से किसान त्रस्त हैं उनकी खुशहाली के लिए कानून आना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को किसानों की कोई परवाह नही है, आये दिन किसानों की जान जा रही है, सरकार के मंत्री का बेटा किसानों को गाड़ी से कुचल रहा है और सरकार बेसुध पड़ी हुई है।
उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरते हुए कहा कि सरकार गरीब किसान की जेब काट कर अमीरों की तिजोरी भर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी संस्थाएं बिक रहीं है। सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में केवल रंग बदलने और उद्घाटन का उद्घाटन करने का काम किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यूपी में एक और बड़ी परियोजना का का उदघाटन करने जा रही है। पूर्वांचल की खुशहाली के लिए जिस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम सपा ने 5 साल पहले कर दिया था आज उसका उदघाटन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी सोच से हमसे पिछड़ी है और हम बैकवर्ड होने के बाद भी अगड़ी सोच वाले हैं।