नेताजी की अस्थियां लेकर अखिलेश यादव प्रयागराज के लिए रवाना, संगम में होगा विसर्जन

अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकें है। अखिलेश यादव प्लेन से अस्थियां लेकर रवाना हुए है।

Desk: अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकें है। अखिलेश यादव प्लेन से अस्थियां लेकर रवाना हुए है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ शिवपाल, डिंपल,धर्मेंद्र समेत पूरा परिवार मौजूद है। नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज के संगम में विसर्जित होंगी। घाट पर कार्यकर्ता और अधिकारी पहले से मौजूद है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने दो दिन पूर्व हरिद्वार में परिवार के साथ नेता जी की अस्थियों को विसर्जित किया था। आज नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज के संगम में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव सैफई अवास से पिता जी की अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिए निकल लिए हैं। अखिलेश यादव करीब 11:40 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। विगत 11 अक्टूबर को अपने गांव सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया था। अब आज पिता की अस्थियों को लेकर अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां पर विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button