इलाहाबाद विवि की VC संगीता श्रीवास्तव की तानाशाही, फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्र का दाखिला किया रद्द

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वीसी संगीता श्रीवास्तव की तानाशाही सामने आई है। वीसी संगीता श्रीवास्तव ने एक फरमान जारी किया है। फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट का दाखिला रद्द किया गया है।

प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वीसी संगीता श्रीवास्तव की तानाशाही सामने आई है। वीसी संगीता श्रीवास्तव ने एक फरमान जारी किया है। फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट का दाखिला रद्द किया गया है। कुलपति के इस निर्णय के बाद छात्रों में आक्रोश है। बता दें, फीस वृद्धि के खिलाफ विश्व विद्यालय के छात्र-छात्राएं आंदोलित हैं।

इलाहाबाद विवि की वीसी संगीता श्रीवास्तव ने एक नया फरमान जारी किया है। फीस वृद्धि के खिलाफ धरना देने पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट का दाखिला रद्द किया गया। जिसके बाद VC संगीता श्रीवास्तव की गाड़ी के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं पर आंदोलन को खत्म करने का भारी दबाव बनाया जा रहा है।

बता दें, पिछले कई महीनों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। छात्रसंघ बहाली के लिए भी करीब ढाई साल से आंदोलन जारी है। कुलपति संगीता श्रीवास्तव आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज दबा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button