लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति विवाद से बढ़ी हिंसा, पुलिस और भीड़ के बीच हिंसक झड़प…

लखीमपुर के बांकेगंज में अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर बवाल मचा, पुलिस और भीड़ में हिंसक झड़प, कई घायल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हैं।

Uttar-Pradesh: लखीमपुर जिले के बांकेगंज क्षेत्र में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद उत्पन्न होने से इलाके में भारी तनाव और बवाल मच गया। मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय भीड़ के बीच टकराव हो गया। हिंसा का यह सिलसिला इतना बढ़ा कि पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हो गए।

बता दें, सीओ गोला भी इस हिंसा में घायल हुए और उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बने हुए है। स्थानीय लोग इस विवाद को लेकर विरोध जता रहे हैं, जिसके कारण इलाके में तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन और मूर्ति की स्थापना को लेकर गहरी खींचतान चल रही थी, जिससे यह घटना सामने आई।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को काबू में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर कई लोगों ने प्रशासन से स्थिति को शांत करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button