
नई दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट के चलते जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर क्षेत्र के आसपास के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ स्टेशन बंद किए गए थे, अब इस सूची में कई और स्टेशन जुड़ गए हैं।

सुरक्षा कारणों से DMRC ने यह बड़ा फैसला लिया है। जंतर-मंतर के आसपास भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली मेट्रो से जुड़ी मुख्य बातें
🚇 जंतर मंतर के आसपास के सभी 16 मेट्रो स्टेशन बंद
🛡️ सुरक्षा कारणों से DMRC का बड़ा फैसला
👮 भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात









