
वॉशिंगटन : दुनिया के मशहूर और विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट और उनके भाई ट्रिस्टन टेट को शनिवार को मियामी से US फेडरल अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। US मार्शल सर्विस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन आरोप अब सीक्रेट भी हैं
U.S. मार्शल सर्विस ने कहा कि दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि उन्हें किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता ब्रैडी मैकरॉन के मुताबिक, जिस अरेस्ट वारंट की वजह से यह कार्रवाई हुई, वह अभी भी गोपनीय है। हालांकि अमेरिका में गिरफ्तारी का कारण साफ नहीं है, लेकिन दोनों भाइयों की ब्रिटिश पुलिस को तलाश है। उन पर महिलाओं को धोखा देने और उनका शोषण करने, यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप हैं।
बता दे कि दोनों भाई इंटरनेट पर महिलाओं पर अपने विवादित विचारों को बढ़ावा देने वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
गिरफ्तारी का कारण अभी साफ नहीं है
गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी इस मामले पर कोई और जानकारी नहीं दी है। उन्होंने यह भी साफ़ नहीं किया कि यह गिरफ़्तारी UK में चल रहे ट्रायल की वजह से हुई या इसके पीछे कोई नया US केस था।









