
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोट ने बड़ी राहत देते हुए कहा है कि आर्यन खान को अब हर हप्ते मुबई स्थित एनसीबी ऑफिस में हाजिरी लगाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही कोट ने कहा कि दिल्ली एनसीबी की विशेष जांच टीम जब भी बुलाएगी तो आर्यन खान को उनके सामने पेश होना होगा लेकिन दिल्ली एनसीबी की विशेष जांच टीम को आर्यन खान को 72 घंटे का नोटिस देना होगा।
अभी हाल ही में आर्यन खान ने अपने जमानत आदेश में बदलाव के लिए बॉम्बे HC का रुख करते हुए NCB ऑफिस में हर हफ्ते होने वाली पेशी से राहत मांगी थी। ड्रग से संबंधित मामले में एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए गए आर्यन ने इस साल 30 अक्टूबर को अपनी रिहाई से पहले 22 दिन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए थे।
आप