
मुख्यमंत्री योगी का आज मेरठ दौरा हैं। योगी आदित्यनाथ चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयुर्वेद महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम 11 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। सीएम योगी 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 12.30 बजे ओडीओपी प्रदर्शनी उद्घाटन होगा उसके बाद 2 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में कार्यक्रम कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। 3 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश विदेश के आयुर्वेद और योगा विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। पतंजलि योगपीठ के वैद्यराज आचार्य बालकृष्ण समेत समेत कई आयुर्वेदाचार्य और नाड़ी विशेषज्ञ मरीजों की चिकित्सा के लिए भी यहां मौजूद रहेंगे।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 11, 2023
➡️सीएम योगी आदित्यनाथ का मेरठ दौरा आज
➡️3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व ODOP प्रदर्शनी का उद्घाटन
➡️धनसिंह गुरजर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
➡️पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रतिमा का अनावरण
➡️यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी होंगी शामिल
➡️उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कार्यक्रम… https://t.co/mpCNLzfpXy pic.twitter.com/FdHsdQ0UrM
यह कार्यक्रम गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की चिकित्सा और आयुर्वेद विधा के डॉक्टर्स को देश विदेश के विशेषज्ञों से जोड़ने के मकसद से आयोजित किया गया है। इस दौरान आयुर्वेदा पर रिसर्च करने वाले कई विशेषज्ञों के रिसर्च पेपर्स का भी प्रेजेंटेशन होगा।