आज केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह, यहां जानिए वजह

मंगलवार को भगवंत मान और संजय सिंह का जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। मगर अब तिहाड़ जेल प्रशासन नया समय बताएगा।

कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान मुलाकात नहीं कर पाएंगे। खबर है कि बुधवार यानी 10 अप्रैल को तिहाड़ जेल ने मुलाकात की इजाजत देने से मन कर दिया है। मिली खबर के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन को मुलाकात के लिए एक लेटर मिला है। जिसका बुधवार यानी 10 अप्रैल को DG तिहाड़ जवाब देंगे। ऐसे में AAP सांसद संजय सिंह और भगवंत मान, पार्टी के चीफ और दिल्ली के CM केजरीवाल से आज मुलाकात नहीं कर पाएंगे।

दरअसल, बीते मंगलवार को भगवंत मान और संजय सिंह का जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। मगर अब तिहाड़ जेल प्रशासन नया समय बताएगा। इसको लेकर AAP के लेटर का DG तिहाड़ आज रिप्लाई देंगें। जिसमें सिक्योरिटी से लेकर मुलाकात की तारीखों को लेकर जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद  DG के तरफ से दी गई तारीखों में अगर चाहें तो संजय सिंह और भगवंत मान मिल सकते हैं।

इस मामले पर तिहाड़ जेल प्रसाशन ने जानकारी देते हुए बताया कि, “जेल के अपने कुछ नियम होते हैं और उन्हीं नियमों के हिसाब से जेल प्रशासन चलता है।” गौरतलब है कि बीते मनगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट के तरफ से ईडी द्वारा CM केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button