Moradabad News: खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 22 लोगों पर दर्ज हुआ FIR

अवैध खनन में शामिल आरोपियों के विरुद्ध धारा 353, धारा 420, खान, खनिज अधिनियम की धारा 21(4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा-3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन अधिकारियों ने 22 खनन माफियाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। खनन अधिकारी राहुल सिंह ने थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर खनन की तस्वीर वायरल होन के बाद स्थानीय प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी।

अवैध खनन में शामिल गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। अवैध खनन में शामिल आरोपियों के विरुद्ध धारा 353, धारा 420, खान, खनिज अधिनियम की धारा 21(4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा-3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोपियों के पास जब्त किए गए मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा हुआ। इस ग्रुप के माध्यम से जानकारी शेयर की जाती थी। खनन माफिया अधिकारियों पर नजर रखते थे। इस व्हाट्सएप ग्रुप में 42 लोग शामिल थे। ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों की डिटेल दी जाती थी। पुलिस को एक और व्हट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली है, जिसमें 83 मोबाइल नंबर जुड़े हैं।

FIR में इनका नाम शामिल

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर 30 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें तसलीम रजा, हसन रजा, नफीस, फैजान, अनीस, सलीम, नाजिम, कासिम, महताब, सद्दाम, जाबुल प्रधान, आरिफ, आकिल, अरकान मिस्त्री, परवेज, मकबूल, जाहिद, अदीब, कामिल, सलीम, फरमान खान और जाबिर प्रधान को आरोपी बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button