प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

शुक्रवार को प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद उर्फ पंप का घर आज बुलडोजर से तोड़ा जा रहा। बता दें, शनिवार देर शाम घर पर पीडीए ने नोटिस चस्पा दी थी। और 11 बजे तक मकान को खाली करने की मोहलत दी थी। जिसके बाद आज जावेद मोहम्मद के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। वहीं उसके घर के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बता दे कि आरोप है कि जावेद मोहम्मद ने पीडीए से नक्शा पास कराए बिना घर बनाया था। और 25 मई 2022 को ही उसके घर को ध्वस्तीकरण करने का नोटिस जारी हो चुका था। बताते चले कि शानिवार को PDA और राजस्व की टीम अटाला इलाके पहुंची थी। जहां वो आरोपियों के घरों और सड़को पर बनी दुकानों के मानचित्र की जांच कर रही थी। ताकी अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले चिन्हित किए जा सके।

इससे पहले प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कल हिंसा के मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप है। और जावेद अहमद उर्फ पंप की बेटी JNU में पढ़ती है। और पुलिस जावेद की बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही’।

Related Articles

Back to top button