खतौली विधानसभा चुनाव से पहले RLD को लगा बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल !

उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में खतौली से चुनाव लड़ रही आरएलडी को चुनाव से ....

उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में खतौली से चुनाव लड़ रही आरएलडी को चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की उयस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।

रालोद से पूर्व विधायक रहे सुदेश वर्मा, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुराने नेता चौधरी यशवीर सिंह समेत कुल 71 लोगों ने रविवार को BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

वही दूसरी तरफ आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उपचुनाव की सभी सीटों पर अपना कब्ज़ा बताया हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल पंचर होने जा रही हैं। अखिलेश यादव इन दिनों गली गली में घूम रहे हैं। उन्होंने आजम खान के EC पर बीजेपी प्रत्याशी को जीता हुआ घोसित करने वाले बयान पर कहा कि पहले वे ये तय कर लें कि किस पर आरोप लगा रहे हैं। वो बीजेपी पर या EC पर किस पर आरोप लगा रहे हैं।

बतादें कि समाजवादी पार्टी से पूरा यादव परिवार अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव व अन्य सभी राजनितिक सदस्यों के द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी कोई कसार नहीं छोड़तीं नजर आ रही हैं। कई शीर्ष नेता मैनपुरी, खतौली और रामपुर में चुनावी रैलियां व जनसभाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button