CSK में बड़ा बदलाव, MS Dhoni नहीं रहें टीम के कप्तान, इस खिलाडी को मिला मौका

15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मगर आईपीएल में आगे भी खेलने का फैसला किया था।

Indian Premiere League 2024 के मुकाबले 22 मार्च से शुरू होने वाले हैं। मगर उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि इस बार CSK की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।

दरअसल गुरुवार यानी 21 मार्च को इसकी जानकारी आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। जिसके तहत 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई टीम के चौथे कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें IPL के आगाज से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार जीता खिताब

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मगर आईपीएल में आगे भी खेलने का फैसला किया था। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है। धोनी की कप्तानी में ही CSK ने पिछला यानी 2023 में खेले गए लीग को भी अपने नाम किया था। 

Related Articles

Back to top button