
खेल डेस्क : आगामी टी-20 विश्वकप में एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबलों पर असर पड़ सकता है।
Breaking News : आगामी टी-20 विश्वकप से जुड़ी बड़ी खबर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 1, 2026
भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान,15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार किया.#ICCT20WORLDCUP #INDvsPAK #BreakingNews pic.twitter.com/jdffb17kad
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैचों की हमेशा बड़ी उम्मीदें और विवाद होते हैं। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद क्रिकेट प्रेमी हैरान हैं, क्योंकि इस मैच को लेकर दोनों देशों के समर्थकों में गहरी रुचि है।
इस निर्णय से भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों में और भी तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस बहिष्कार के बाद भविष्य में दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों पर क्या असर पड़ता है।









