बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कि संजय गांधी अस्पताल के पुन: संचालन की मांग, वरुण गांधी या मेनका गांधी चलाएं अस्पताल

राम प्रसाद मिश्र ने पत्र लिख कर कहा कि अस्पताल को वरुण गांधी या मेनका गांधी चलाए, यूपी सरकार संजय गांधी अस्पताल का अधिग्रहण करें।

अमेठी बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने पत्र लिख कर संजय गांधी अस्पताल के पुन: संचालन की मांग की हैं। राम प्रसाद बिस्मिल ने पत्र लिख कर कहा कि अस्पताल को वरुण गांधी या मेनका गांधी चलाए, यूपी सरकार संजय गांधी अस्पताल का अधिग्रहण करें।

बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने पत्र लिख कर कहा कि संजय गाँधी अस्पताल मुंशीगंज, जनपद अमेठी के प्रबन्धन एवं डॉक्टरों की लापरवाही के कारण विगत 15 सितम्बर 2023 को एक युवती दिव्या शुक्ला पत्नी अनुज शुक्ला निवासी ग्राम – रामशाहपुर थाना – मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को पथरी के ऑपरेशन की प्रक्रिया में डॉक्टरों ने ‘ऐनस्थिसिया का ओवर डोज दे दिया परिणामस्वरूप उसकी अकाल मृत्यु हो गई।

इसके पूर्व भी संजय गाँधी अस्पताल के प्रबन्धकों एवं डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कई व्यक्ति अपाहिज हो गये और कुछ व्यक्ति अन्धे हो गये तथा कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई उनके परिवार अनाथ हो गये, इसलिये भारतीय जनता पार्टी अमेठी माँग करती है कि- संजय गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट जो एक चैरिटेबुल ट्रस्ट है उसके द्वारा संचालित संजय गाँधी अस्पताल व इन्दिरा गाँधी नेत्र चिकित्सालय में मरीजों का मुफ्त / निःशुल्क इलाज कराया जाय।

संजय गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट को सरकार ने मेडिकल कालेज चलाने के लिये ग्राम – सरायखेमा तहसील अमेठी, जनपद अमेठी में 64 बीघा 18 बिस्वा 7 विस्वांसी भूमि लीजडीड / पट्टा पर दिया था लेकिन ट्रस्ट ने लीजडीड की शर्तो का पालन नही किया और शर्तों का लगातार उल्लंघन करके दुर्व्यवस्थित ढंग से संजय गाँधी अस्पताल चला रहे थे। अतएव सरकार ट्रस्ट से भूमि वापस लेकर संजय गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट मेनका गाँधी व वरुण गाँधी के द्वारा संचालित कराया जाय अथवा संजय गाँधी अस्पताल का अधिग्रहण उ0प्र0 सरकार द्वारा करके संजय गाँधी स्नातकोन्तर आयुर्विज्ञान संस्थान – लखनऊ (एस0पी0जी0आई) के द्वारा संचालित कराया जाय।

Related Articles

Back to top button