सहायक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में बीजेपी नेत्री गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर !

बुधवार को झारखण्ड पुलिस ने IAS अधिकारी की पत्नी व बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा को उनकी 29 वर्षीय आदिवासी सहायक सुनीता को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं...

बुधवार को झारखण्ड पुलिस ने IAS अधिकारी की पत्नी व बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा को उनकी 29 वर्षीय आदिवासी सहायक सुनीता को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह एक सरकारी कर्मचारी की गुप्त सूचना के आधार पर पात्रा के आवास से महिला को छुड़ाया गया था। जिसके बाद अब पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पिछले हफ्ते सीमा पात्रा के घर से छुड़ाई गई सहायक महिला का बयान दर्ज किया। महिला बताया कि बीजेपी नेत्री ने उसे रांची के पॉश अशोक नगर इलाके में अपने आवास पर कई सैलून से बंदी बनाकर रखा हुआ था।

कुछ दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर सुनीता का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद अब पुलिस ने उनके गिरफ्तार कर लिया है। अब उनके खिलाफ मामले के अनुसार जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस ने भी DGP नीरज सिन्हा से पूछा कि अब तक निलंबित भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। विभिन्न आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया। जहां पर प्रताड़ित महिला का इलाज चल रहा है और मंगलवार को उससे मुलाकात भी की।

Related Articles

Back to top button