
लखनऊ; भारत समाचार की मुहिम रंग लाई है. भारत समाचार ने लिफ्टों के संचालन, रख-रखाव और इसके संचालन से होने वाली मौतों के मामलों को गहनता से उठाया था. इसी के बाद नोएडा के जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मामले को सदन में उठाया है. उन्होंने भारत समाचार की रिपोर्टों का न सिर्फ संज्ञान लिया बल्कि इस का हवाला देते हुए कहा है कि लिफ्टों के संचालन व रख रखाव को लेकर एक एक्ट बनाने की जरूरत है. जिससे ऐसे हादसों को रोका जा सके.
बीजेपी विधायक ने विधानसभा में कहा कि लिफ्ट हासदों का शिकार आम लोग न बने. इसके लिए लिफ्ट एक्ट की जरूरत है. बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने भारत समाचार की मुहिम से जुड़ते हुए… उन्होंने इस मुद्दे को सदन में और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया है.
मामला संज्ञान में आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक से कहा है कि जल्द ही इसे लेकर एक नियमावली और एक्ट को बनाकर लागू करवाया जाएगा. यही नहीं आने वाले दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण जब बिल्डरों को एनओसी दें तो उसमें लिफ्ट नियमावली का बखूबी ध्यान रखा जाएगा.









