
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले है…इस अवसर पर सीएम धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर कार से निरीक्षण किया और गुप्तकाशी तक का दौरा किया।
सीएम धामी ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क पैचवर्क, साइनेज और क्रैश बैरियर की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी काम पूरे होने चाहिए ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
इसके अलावा, सीएम ने हेली सेवा की तैयारी की भी जानकारी दी। उनका कहना था कि हेली सेवा केवल व्यापार के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलायी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।









