पार्टी फंड में रकम जुटाने के लिए भाजपा ने शुरू किया अभियान, PM मोदी ने पार्टी फंड में दिए इतने रुपए?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्विटर पर पार्टी फंड में अपने द्वारा किए गए योगदान का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने साथ के ट्वीट में कहा, "मैं दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए लोगों का आशीर्वाद चाहता हूं।"

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अटल बिहार बाजपेयी की जन्म-जयंती और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष सूक्ष्म दान अभियान शुरू किया। इस अभियान के जरिये भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ना चाहती है जिसके क्रम में 25 दिसंबर से 11 फरवरी तक यह अभियान चलाएगी जिसमें लोग पार्टी फंड में ₹5 से लेकर ₹1,000 तक का सूक्ष्म दान कर सकते है। दान करने का विकल्प नमो ऐप के ‘नमो एक्सक्लूसिव’ सेक्शन में भी उपलब्ध होगा जिससे ऑनलाइन माध्यम से भी पेमेंट किया जा सकेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्विटर पर पार्टी फंड में अपने द्वारा किए गए योगदान का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने साथ के ट्वीट में कहा, “मैं दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए लोगों का आशीर्वाद चाहता हूं।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से जारी हुई विज्ञप्ति में अभियान शुरू करने के तीन मुख्य कारणों को भी सूचीबद्ध किया। पहला कारण भाजपा के ‘नेशन फर्स्ट’ का दृष्टिकोण, जिसमें पार्टी कैडर को राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है, दुसरा भारत को नया बनाने में पार्टी के नेताओं ने जिस तरह से अपना योगदान किया है, और तीसरा मुख्य कारण भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Koo App
सुरक्षित सड़क यातायात हेतु संकल्पित है, लोक निर्माण विभाग, उ० प्र० जनपद बुलन्दशहर में मार्गों पर रम्बल स्ट्रिप, स्टॉप साईन बोर्ड, स्पीड लिमिट साईन बोर्ड, गिव-वे साईन बोर्ड, शेवरन साईन बोर्ड, कॉशन साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर एवं जेब्रा क्रासिंग, ट्री प्लेट, क्रैश बैरियर, रिपीटेड बार आदि हो रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्हें पूर्ण कराये जाने हेतु ₹38.51 लाख की धनराशि निर्गत की गई। #PWDMadeRoadNetworks Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 25 Dec 2021

भाजपा की विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि सूक्ष्म-दान करने के लिए अधिकतम संख्या में लोगों से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय सभी स्तरों पर उचित तरीके से मान्यता दी जाएगी। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने 1000 रूपए का डोनेशन करते हुए लोगों को भाजपा से जुड़कर उसे मजबूत करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané