Akhilesh Yadav से मिलने बलिया से मैनपुरी पहुंचा भाजपा कार्यकर्त्ता, बीजेपी के बड़े नेताओं पर खड़े किये सवाल !

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान में हैं। चुनाव को लेकर....

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान में हैं। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की विरासत मानी जाने वाली सीट मैनपुरी को किसी भी हाल में जीतना चाहती हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा इसे जीतकर अपना डंका बजाना चाहती हैं। इसी बीच भाजपा का एक कार्यकर्ता बलिया के मैनपुरी मिलने पहुंचा हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से एक भाजपा कार्यकर्त्ता मिलने के लिए मैनपुरी पहुंचा हैं। जिसने भाजपा के लिए खूब खरी खोटी बातें भी कही हैं। भाजपा कार्यकर्ता का कहना हैं कि भाजपा ने यादव समाज के लिए कुछ नही किया हैं। भाजपा कार्यकर्ता ने मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री आनंदस्वरूप पर कई खड़े किए सवाल है।

जबकि वही संवादाताओं से बातचीत में मैनपुरी की जनता ने मुलायम सिंह यादव को किसानो के मसीहा बताया हैं। उन्होंने शहीद होने वाले सैनिक के लिए बहुत कुछ किया। उनके शव को उनके परिवार तक पहुँचाने वाले मुलायम सिंह थे। मुलायम सिंह के साथ के लोगों का कहना सपा ही जीतेगी। किसी ने कहा कि इस बार तीन लाख से सपा जीत रही हैं। ये चुनाव भावनात्मक है लोगों का कहना हैं सपा ही जीतेगी। सपा के लोग भूखे प्यासे रह कर काम कर रहे है।

आज भी मुलायम सिंह की कोठी पर जनता का दरबार लगता है। मुलायम सिंह किसानो के मसीहा थे। नेता जी को याद रखते हुए ये चुनाव लोग सपा को जिताने का काम करेंगे। कोई भी जाति समाज का आदमी वोट सपा को देगा। भाजपा खुद अपने कर्मों से अपनी कब्र खोद रही है। भाजपा मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम कहने से काम नही चलेगा।

Related Articles

Back to top button