
संतकबीर नगर : खलीलाबाद शहर में छठ पूजा के दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस दौरान नाव में सवार लगभग 7 लोगों डूबने लगे। तुरंत ही पास में खड़े कुछ युवकों ने इन लोगों को बचाने की कोशिश की। जिसमें सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं पर मौजूद लोगों ने नाव चला रहा व्यक्ति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेने के चक्कर में छोटे-छोटे बच्चों को बैठाया गया था, जिसकी लापरवाही नाव पलट गई। इसबार छठ पूजा के दौरान पक्के पोखरे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके हिसाब से प्रशानिक व्यवस्था बिल्कुल लचर दिखाई दी है।
मामला कोतवाली थाना के सामने पक्के पोखरे की है, जहां पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्थ देने के लिए व्रती महिलाएं पूजा के लिए खड़ी थी। कि इसी दौरान आस-पास की पंचायत के लोग तलाब किनारे छठ पूजा करने जुटे थे। इसी दौरान कुछ बच्चें नाव पर सवार होकर तालाब में घूम रहे थे। अचानक ही नाव पोखरे में पलट गई, जिसकी वजह से नाव में सवार बच्चें डूबने लगे। हादसे के अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि छठ महापर्व कई भागों में बटा हुआ है जिसमें इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई। 29 अक्टूबर को खरना हुआ, वहीं आज 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया जिसका अपने आप में एक बड़ा महत्व है। इसी के साथ आज 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।









