
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया हैं। 41 दिनों से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें इस दौरान कई बार वेंटीलेटर से हटाया भी गया। उनकी हालत में सुधार भी हुआ मगर वो पूरी तरह से स्वास्थ्य नहीं हो सके।
दरअसल कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव दिल्ली AIIMS में 41 दिनों से भर्ती थे, बीते दिनों उन्हें लगातार बुखार और होश में न आने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गयी। राजू को संक्रमण से बचाने के लिए वेंटिलेटर में सभी पाइप को बदला गया था।कुछ दिन पहले ही खबर आयी थी कि राजू की किडनी, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य हो गया हैं। जिससे उनके प्रशंसकों को राहत की साँस मिली थी। मगर आज की इस घटना ने सभी अभिनेता और उनके प्रशसकों को सदमा दे दिया हैं।
बतादें कि 10 अगस्त को दिल्ली में व्यायाम के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और तभी वेंटीलेटर पर रखा गया। जिसके बाद बीच में एक बार उनकी हालत सुधरने की खबर आयी थी, लेकिन कई बार अचानक से उनकी हालत फिर बिगड़ गयी और डॉक्टर्स ने उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। उन पर दवाईयों का भी कोई असर नहीं हो रहा था। लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने बताया था कि धीरे धीरे सब सामान्य हो रहा हैं। देश भर में लोग राजू श्रीवास्तव के लिए पूजा- प्रार्थना कर रहेथे। उनकी पूरी फॅमिली पहले ही अस्पताल पहुँच गयी थी।