जन विश्वास यात्रा में ब्रजेश पाठक, बोले- प्रदेश में फिर से वापस आएगी योगी सरकार

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें में आज बीजेपी की जन विश्वास यात्रा अयोध्या होते हुए पहुंची। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा का तरबगंज में विधायक प्रेम नारायण पांडे ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। इससे पहले जन विश्वास यात्रा स्वामीनारायण छपिया मंदिर पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा का मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जन विश्वास यात्रा स्वामीनारायण छपिया मंदिर से मसकनवा बाजार होते हुए नवाबगंज और फिर वहां से विधानसभा तरबगंज पहुंची। जहां दर्जनों जगहों पर भाजपाइयों ने यात्रा का रोक रोक कर स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज व माफियाओं से मुक्ति दिलायी। पिछली सरकार में सरकारी कार्यों व ठेकों में लूट होती थी। प्रदेश में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं थी। लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज कायम किया गया। आज गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए हैं।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने लोगों को निशुल्क आवास, बिजली, गैस कनेक्शन, मुफ्त अनाज के साथ खाद्य तेल, चना, नमक सहित अन्य सामानों को देने का कार्य किया।सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है।उन्होंने कहा की भारत का सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा और आपका दायित्व है। उन्होंने कहा की किसानों की आय दुगनी करने के लिए हम कृत संकल्प हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के नंबर एक के नेता बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV