Breaking News: नेता जी की सियासी विरासत संभालेंगी बहू डिम्पल, मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव !

समाजवादी पार्टी ने मुलायम की सीट पर डिम्पल यादव को प्रत्याशी घोषित किया हैं। डिम्पल यादव मैनपुरी से लोकसभा सीट पर उपचुनाव...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मुलायम की सीट पर डिम्पल यादव को प्रत्याशी घोषित किया हैं। डिम्पल यादव मैनपुरी से लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए इस बात की घोषणा की हैं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से लगातार हलचलें चल रही थी कि अब मैनपुरी से लोकसभा सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा। लेकिन अब इस उथल पुथल पर विराम लग गया हैं। समाजवादी पार्टी की मीटिंग में मुलायम सिंह यादव की विरासत पर उनकी बहू डिम्पल यादव का नाम आगे आया हैं।

हालांकि पिछले काफी दिनों से यह चर्चा भी चल रही थी कि शिवपाल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ सकते हैं। और शिवपाल यादव ने भी कुछ दिन पूर्व एक बयान दिया था कि नेता जी के बाद वे मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन दिनों नेता जी जिन्दा थे। इसके बाद मैनपुरी सीट को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अखिलेश यादव व पार्टी जो कार्य देगी वो निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button