बीटेक के छात्र ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई खास सेफ्टी डिवाइस, भारत सरकार से कराया पेटेंट

शाहजहांपुर की रहने वाली बीटेक की छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ऐसे डिवाइस की थ्योरी भारत सरकार से पेटेंट करवाई है जो भविष्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए संजीवनी साबित होगी

बीटेक की छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस महिलाओं की सुरक्षा के लिए मदतगार साबित होगा। इस डिवाईस में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चंद मिनटों में कई काम हो जाऐंगे। इस डिवाइस की थ्योरी को भारत सरकार ने पेटेंट की स्वीकृति दे दी है। इस डिवाइस को छात्रा नें स्टार्टअप के जरिए बनाने की तैयारी भी कर ली है।

शाहजहांपुर की सुमेका गुप्ता ने एसआरएम चेन्नई की मोदीनगर ब्रांच से मैकेनिकल में बीटेक किया है और अपने तीन दोस्तों रजत शर्मा, स्नेहा श्रीवास्तव और उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा कि लिए एक थ्योरी को तैयार की है। जिसमें एक ग्लब्स में बटन दबाते ही इमरजेंसी नंबरों के पास मैसेज पहुंच जाएगा, बटन दबाने से छोटा चाकू भी सुरक्षा के लिए बाहर आ सकता है। साथ ही बटन दबाने से मिर्च स्प्रे भी हमलावर की आंखों में डाला जा सकता है।

चारों दोस्तों अपनी इस डिवाइस को भारत सरकार के पास भेजा था जिसे अब भारत सरकार ने पेटेंट के लिए स्वीकृति दे दी है। अब सुमेका अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्टार्टअप के जरिए इस बनाने की तैयारी कर रही हैं। छात्रों ने बताया कि अगर कोई सुरक्षा एजेंसी इस डिवाइस को बनाने के लिए तैयार होती है बड़े पैमाने पर डिवाइस को तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV