बुलंदशहर : प्रियंका गांधी ने ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022′ को किया संबोधित…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है। वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनावी ताना- बाना बुनने लगी है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022′ को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा, केवल विकास नहीं लाई कांग्रेस बल्कि अंतिम व्यक्ति का विकास किया। उन्होने कहा, इस नारे को फिर से जीवित करना चाहती हूं। 70 साल में पेट्रोल 70 रुपये तक आया। न सपा लड़ रही है न बसपा लड़ रही है।

प्रियंका गांधी बोली, डेढ़ साल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता जेल में रहे। हम लड़ रहे हैं इसलिए हम निशाने पर हैं। प्रियंका ने कहा कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उन्होने कहा, कांग्रेस देश के लिए खड़ी है।

Related Articles

Back to top button