BY Election Mainpuri: भारत समाचार ने की मैनपुरी की जनता से बातचीत, जानें क्या क्या बोल रहे लोग !

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान ...

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव व भाजपा से रघुराज शाक्य मैदान में हैं। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की विरासत मानी जाने वाली सीट मैनपुरी को किसी भी हाल में जीतना चाहती हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा इसे जीतकर अपना डंका बजाना चाहती हैं।

भारत समाचार के संवाददाता ने मैनपुरी की जनता से जाकर बात चीत तो निकल कर आया कि 5 दिसम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर आम लोगों का रुख क्या कह रहा हैं। किसी ने कहा कि इस बार तीन लाख से सपा जीत रही हैं। ये चुनाव भावनात्मक है लोगों का कहना हैं सपा ही जीतेगी। सपा के लोग भूखे प्यासे रह कर काम कर रहे है।

कुछ लोगों ने ये भी कहा बाहर के प्रत्याशी को भाजपा चुनाव लड़ा रही है। किसान, नौजवान परेशान चल रहा है। भाजपा ने किसानो के लिए कोई काम नही किया है। एक पैसे का काम आज तक भाजपा ने नही किया है। भाजपा प्रत्याशी भाग रहे है रघुराज शाक्य को लोग घेर रहे है अपने लोगों की भीड़ साथ ले कर चल रहे है। भाजपा नौजवान किसान के लिए काम नही कर रही है किसान का बेटा बाहर नौकरी करने जाता है तो नौकरी नही मिलती है।

आम ने भाजप पर झूठ बोलने का आरोप लगते हुए कहा भाजपा को झूठा पार्टी के नाम से जाना जाता है कोई भी इग्ज़ाम ठीक से नही हो रहा है चुनाव के दौरान योजनाएँ लाती हैं। भाजपा सिर्फ़ अड़ानी अम्बानी की पार्टी है। स्वतंत्रता सेनानी का कहना सपा की सरकार भी बनेगी। भाजपा के कार्यकर्ता ने भाजपा को खूब धोया।

Related Articles

Back to top button