उपचुनाव : हिमाचल में कांग्रेस ने मारी बाजी, भाजपा को लगा झटका…

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी वापसी की है। तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की हैं। और वही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीद से बढ़कर जीत हासिल करते हुए भाजपा को बड़ा झटका दिया है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कुशाल सिंह ठाकुर को हराकर सीट पर कब्जा किया। प्रतिभा सिंह ने ये सीट 8766 वोटों के अंतर से जीती। प्रतिभा सिंह को 365650 वोट मिले। जबकि कुशाल सिंह को 356884 वोट मिले।

आपको बता दें कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर विधानसभा सीट पर 5789 वोटों से जीत हासिल की हैं। वही इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 24449 वोट हासिल किए। उधर, अर्की विधानसभा सीट से भी कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button