CM Dhami की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 26 अहम फैसलों पर लगी मुहर !

बुधवार को उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 26 अहम प्रस्‍ताव पास किये गए। बैठक विश्वकर्मा भवन में 11.00 बजे से शुरु हुई...

बुधवार को उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 26 अहम प्रस्‍ताव पास किये गए। बैठक विश्वकर्मा भवन में 11.00 बजे से शुरु हुई। जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व स्वास्थ्य,शिक्षा विभाग जैसे कई प्रस्तावों को रखा गया।

CM धामी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक के समाप्त होने से पहले कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट में 26 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर हैं। परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लगी हैं। साथ ही दुर्घटना राहत निधि में 1 लाख की धनराशि बढ़ाकर अब 2 लाख कर दिया गया हैं।

ये अहम प्रस्ताव हुए पास –

  • उत्तराखंड की अपनी लॉजेस्टिक नीति लागू की गई
  • व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मिली मंजूरी
  • आवास विभाग में लैंड यूज फीस में बढ़ाई गई
  • पेट्रोल पंप में भी कॉमर्शियल रेट लागू होंगे
  • उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन हुआ
  • लैंड यूज के लिए चार्ज 75% से 15 और साढ़े 7% किया
  • राज्य सरकार कृषी विभाग में बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्सिडी में 50 फीसदी राशि देगी
  • शिक्षा विभाग में 60 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के नियम में संशोधन किया गया है। अब बच्‍चा 30 दिन में ही आउट ऑफ स्कूल माना जायेगा
  • महिला आरक्षण पर अध्यादेश के लिए सीएम को अधिकृत किया गया
  • औद्योगिक सेवा निति का प्रख्यापन किया गया
  • कम्पाउंडिंग 25% की बजाय 30% किया गया
  • महंगाई भत्ता ओर बोनस के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम को अधिकृत किया
  • उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जायेगी
  • केदारनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत आने वाले प्रभवितों को मिलेगा लाभ
  • राजश्व पुलिस से रेगुलर पुलिस तैनात करने के मामले में पहले चरण में 6 पुलिस स्टेशन और 20 पुलिस चौकी बनेंगी
  • जहां पर्यटन ज्यादा बढ़ा है वह क्षेत्र रेगुलर पुलिस में आएगा
  • 143 पद दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए स्वीकृति जो पहले मात्र 47 पद थे।

Related Articles

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Rychlé čištění klávesnice: Tip pro každodenní Jak rychle Pivoňky nechtějí kvést: Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.