लगातार हो रही CCS एयरपोर्ट के संचालन में वृद्धि

चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCSIA) (एयरपोर्ट कोड: LKO), जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा किया जाता है

चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCSIA) (एयरपोर्ट कोड: LKO), जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधतापूर्ण अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है, इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर 2024) के दौरान यात्री यातायात में अपनी प्रभावशाली वृद्धि जारी रखे हुए है। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 9 महीनों में CCSI हवाई अड्डे से 5.21 मिलियन से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 4.34 मिलियन घरेलू मार्गों पर और 0.87 मिलियन से अधिक यात्रियों ने अन्तर्राष्ट्रीय मार्गों पर यात्रा की।

वित्त वर्ष 2024-25 में यात्री यातायात में वृद्धि के साथ, CCSI हवाई अड्डे ने उत्तर प्रदेश राज्य में विश्व स्तरीय सुविधाओं और सेवाओं के साथ यात्रा के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को बढ़ाया है। पहेले 9 महीनों में 38,953 एयर ट्राफिक मुवमेन्ट में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जबकि 2023-24 की इसी अवधि में 35,190 एयर ट्राफिक मुवमेन्ट दर्ज हुए थे। वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 9 महीनों की तुलना में, CCSIA ने इस वित्त वर्ष 2024-25 की अवधि में कुल यात्री यातायात में 5.7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की। यह वृद्धि लखनऊ से हवाई यात्रा की लगातार बढ़ती मांग को उजागर करती है और पड़ोसी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए शहर के महत्व को दर्शाती है।

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु CCSIA के लिए शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य थे। मस्कट, दम्मम और दुबई पसंदीदा अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्य थे।

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों में चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री यातायात के आंकड़े और वृद्धि, नागरिक उड्डयन उद्योग के रुझानों के अनुरूप है। सीसीएसआई हवाई अड्डा हाल ही में उद्घाटन किए गए टर्मिनल 3 पर निर्बाध कनेक्टिविटी और विश्व स्तरीय सेवा मानक प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, सी.सी.एस.आई.ए. सभी यात्रियों के लिए एक सहज और सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित प्रदान करता है। जैसे-जैसे सी.सी.एस.आई.ए. नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना जारी रखता है, यह यात्रियों की अपेक्षाओं को पार करने और विमानन क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए समर्पित रहता है।”

सी.सी.एस.आई.ए. प्रतिदिन 140 से अधिक उड़ानें संचालित करता है, जिसमें औसतन 21,500 से अधिक यात्री प्रतिदिन ‘गेटवे टू गुडनेस’ से यात्रा करते हैं। हाल ही में, सी.सी.एस.आई.ए. ने एयर एशिया मलेशिया (बरहाद) द्वारा लखनऊ से कुआला लंपुर और लखनऊ से बैंकॉक (सुवर्णभूमि हवाई अड्डे) के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ानों का उद्घाटन किया हैं। वर्तमान में, सी.सी.एस.आई.ए. 29 घरेलू और 10 अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ता है।

कार्गो संचालन में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 9 महीनों में सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 16,655 मीट्रिक टन (एमटी) कार्गो का संचालन किया गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 15,597 मीट्रिक टन था। इसमें 12,700 मीट्रिक टन घरेलू और 4,161 मीट्रिक टन अन्तर्राष्ट्रीय कार्गो शामिल था। देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली घरेलू उड़ानों में वृद्धि के साथ-साथ दम्मम, रियाद, मनीला और मस्कट जैसे अन्तर्राष्ट्रीय जगहों के लिए उड़ानों में वृद्धि की वजह से यह वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button