
डेस्क : टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G की भारत में बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस फोन को दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बैक पैनल पर Alive Matrix Display दिया गया है।
Alive Matrix Display के जरिए यूजर्स नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, टाइमर और दूसरी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Tecno Pova 8 Pro 5G की कीमत और ऑफर
Tecno Pova 8 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है।
लॉन्च ऑफर के तहत यूपीआई पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये हो जाती है।
जाने Tecno Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1208×2644 पिक्सल है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट के साथ Tecno P1 ग्राफिक चिप और ARM Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। बेहतर गेमिंग और हीट कंट्रोल के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 5000 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है।
Tecno Pova 8 Pro 5G एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन में दो बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP69K रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।









