UP के मौसम में बदलाव, तो पहाड़ों पर बर्फबारी! जानें आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

पिछले दो तीन दिन से देश भर की जनता ख़राब मौसम की मार झेल रही है। इस बीच सभी का अनुमान था की अब मौसम में कुछ सुधार होगा मगर ऐसा नहीं है। मौसम विभाग के तरफ से अगले दो-तीन दिन के मौसम पर जो रिपोर्ट दिया गया है, वो आपके इस उम्मीद पर पानी फेर देगा। खबर है कि आज से अगले दो – तीन दिनों तक फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। उनके तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। तो जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…..  

दिल्ली-एनसीआर

आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ हलकी बूंदा बांदी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यहाँ का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, राजधानी के कुछ हिस्सों में आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते आज से अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम बारिश के साथ उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में बर्फबारी सम्भावना है।

उत्तर प्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर

एक मार्च से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से आज उत्तर प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। यूपी का मौसम आज पूरी तरह से साफ मजार आएगा। तेज धूप के साथ आज प्रदेश के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां कल से तापमान में बढ़ोत्तरी के भी आसार हैं। हो सकता है उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन के अंदर गर्मी दस्तक भी दे दे। हालांकि बारिश के बाद लोग दोबारा से ठंड मेहसूस कर रहे हैं मगर यह ज्यादा दिन का नहीं है। जल्द ही मौसम शुष्क रहने लगेगा और धीरे धीरे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button