
Desk: उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ को लेकर धूम मची हुई है। बाजारों से लेकर गांवों तक छठ की तैयारियां ही देखी जा रही है। 28 अक्टूबर से शुरु हुआ छठ महापर्व का त्यौहार आज बड़ें उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ का के महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह काफी पहले से ही था। छठ पर्व की वजह से बाजारों से लेकर घरों धूम देखी जा सकती है।
सूर्यदेव की आराधना का लोक पर्व डाला छठ ( सूर्य षष्ठी ) कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। महिलाएं व्रत रख कर सायंकाल नदी, तालाब या जल पूरित स्थान में खड़े हो अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है। छठ महापर्व कुल 4 दिनों तक चलता है, इस कारण इसे महा पर्व के तौर पर जाना जाता है। इस वर्ष छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को हो चुकी है। वही कल 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसके बाद से छठ महापर्व का समापन होगा।
छठ महापर्व कई भागों में बटा हुआ है जिसमें इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई। 29 अक्टूबर को खरना हुआ, वहीं आज 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसका अपने आप में एक बड़ा महत्व है। इसी के साथ 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस अवसर पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।