Chhath Puja 2022 : छठ पूजा का अंतिम दिन आज, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न होगा महापर्व

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ को लेकर धूम मची हुई है। 28 अक्टूबर से शुरु हुआ छठ महापर्व का त्यौहार आज बड़ें उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ के महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह काफी पहले से ही था। छठ पूजा के चौथे दिन घाट पर व्रती महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। व्रती माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निर्जल व्रत रखा है। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की है।

सूर्यदेव की आराधना का लोक पर्व डाला छठ ( सूर्य षष्ठी ) कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। महिलाएं व्रत रख कर सायंकाल नदी, तालाब या जल पूरित स्थान में खड़े हो अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है। छठ महापर्व कुल 4 दिनों तक चलता है, इस कारण इसे महा पर्व के तौर पर जाना जाता है। इस वर्ष छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को हो चुकी है। वही आज 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसके बाद से छठ महापर्व का समापन होगा।

बता दें कि छठ महापर्व कई भागों में बटा हुआ है जिसमें इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई। 29 अक्टूबर को खरना हुआ, वहीं आज 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसका अपने आप में एक बड़ा महत्व है। इसी के साथ 31 अक्टूबर 2022 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस अवसर पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।

आपके शहर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का समय

शहर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

  • दिल्ली प्रात: 06:32 मिनट पर
  • कोलकाता प्रात: 05:40 मिनट पर
  • मुंबई प्रात: 06:38 मिनट पर
  • चेन्नई प्रात: 06:02 मिनट पर
  • पटना प्रात: 05:57 मिनट पर
  • रांची प्रात: 05:53 मिनट पर
  • लखनऊ प्रात: 06:15 मिनट पर
  • जयपुर प्रात: 06:36 मिनट पर
  • भोपाल प्रात: 06:25 मिनट पर
  • रायपुर प्रात: 06: 06 मिनट पर
  • देहरादून प्रात: 06: 31 मिनट पर
  • नोएडा प्रात: 06:32 मिनट पर
  • वाराणसी प्रात: 06:05 मिनट पर

Related Articles

Back to top button