CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन, कटेगा 5100 किलो का केक…

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। इस अवसर पर आज समर्थक 5100 किलोग्राम का केक काटेंगे। वही, 5 लाख लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। अयोध्या समेत विभिन्न शहरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उत्तराखंड के पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में 5 जून 1972 को जन्मे योगी आदित्यनाथ ने बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर की गोरक्षपीठ पहुंचे। गोरखपुर से 1998 से 2017 तक लोकसभा के सदस्य रहे योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं इसी साल 2022 के वे दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए।

सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर र तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होने कहा लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी जी को हार्दिक बधाई। योगी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे।

वही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है। “

Related Articles

Back to top button