राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- गांधी जी अहिंसा के प्रतीक थे, हमेशा मानवता की सेवा की

सीएम योगी ने महामानव 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूरे देश में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 155वीं जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज में स्थिति गांधी आश्रम में जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। सीएम योगी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूं।

सीएम योगी ने महामानव ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने बापू जी को याद करते हुए कहा कि आधुनिक विश्व को अंत्योदय और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले श्रद्धेय ‘बापू’ की स्मृतियों को नमन! गांधी जी अहिंसा के प्रतीक थे। गांधी जी ने हमेशा मानवता की सेवा की।

सीएम योगी कि स्वच्छता पर गांधी जी का जोर रहता था। आज उसी काम को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय निर्माण कराया है। खादी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। स्थानीय स्तर पर इससे रोजगार मिलेगा।आज से 25 फीसदी की छूट गांधी आश्रम में मिलेगी।

Related Articles

Back to top button