CM योगी का सपा पर बड़ा आरोप, कहा- रामभक्तों पर चलवाई थी गोलियां…

रविवार को चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, उन्होने कहा- आप जानते हैं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो परिवारवाद, वंशवाद से ऊपर नहीं उठ पाए। माफियागीरी, गुंडागर्दी, विकास के पैसों पर डकैती डालकर बाहर भेजते थे। आज वही पैसा पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण और जीर्णाद्धार के लिए खर्च हो रहा है। सपा वालों से पूछा जाना चाहिए कि चार बार उन्हें सत्ता मिली थी लेकिन उन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी। विकास उनके एजेंडे में क्यों नहीं था।

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जब भी उनकी सरकार में कोई भर्ती निकलती थी तो उसमें भ्रष्टाचार का घुन लग जाता था। माननीय न्यायालय को उन भर्तियों पर रोक लगानी पड़ती थी। क्योंकि उनकी भर्ती में सिर्फ पैसा चलता था। पिछली सरकार ने प्रदेश को चरागाह बना दिया था। माफियागीरी थी, किसी की भी जमीन हो, सरकार संपत्ति हो सब जगह कब्जा करते थे। लेकिन आज जब उन माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है तो लोग हल्ला मचा रहे हैं। उनके लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश था। जब प्रदेश की बात आती थी तो उनको हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन हमारे लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है, अगर अखिलेश इसे समझते तो वो ऐसा न बोलते।

सीएम बोले, प्रदेश में पर्व और त्यौहार नहीं मनाने दिया जाता था, दंगे होते थे। उनके मंत्री बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते थे। कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था। आज सरकार को साढ़े चार वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है एक भी दंगा नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं जा रहे हैं। सपा के समय गरीबों को राशन नहीं मिलता था। आज सभी को मुफ्त में राशन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button