आजमगढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला, सपा ने अपने इस नेता पर जताया भरोसा

यूपी की चुनावी जंग के बाद अब सबकी नजर आजमगढ़ के उपचुनाव पर है, क्योंकि 23 जून को होने वाला चुनाव 2024 का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के इस अभेद्य किले में सेंध लगाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां बसपा ने गुड्डू जमाली पर दांव चला है तो भाजपा की तरफ से निरहुआ चुनावी मैदान में हैं। वहीं सपा ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया है।

जो आज सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। वहीं  BJP प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में आज अपना नामांकन किया है।  बता दे कि उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 23 जून को इन सीटो पर मतदान होगा जबकि 26 जून को इस चुनाव के नतीजे आएंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। लेकिन 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी आजमगढ़ की लोकसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं आजम खां ने भी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रामपुर से जीतने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button