कांग्रेस सांसद की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, यात्रा रुकी

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से कांग्रेस सांसद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका देहांत हो गया है।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से कांग्रेस सांसद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका देहांत हो गया। जालंधर से कांग्रेस के सांसद की यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद भारत जोड़ों यात्रा रोक दी गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संतोख सिंह चौधरी पंजाब के जलांधर से सांसद थे और आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनको एम्बुलेंस की मदत से फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर सांसद संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबित संतोख सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। संतोख सिंह चौधरी पंजाब के जलांधर लोकसभा सीट से सांसद थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत था।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सितंबर 2022 में हुई थी। कांग्रेस पार्टी का 3,570 किलोमीटर और 150 दिन लंबा पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और इसी महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होनी है। यात्रा के समापन से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बुरी खबर है। कांग्रेस की भारत जोड़ो योत्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है।

Related Articles

Back to top button