
लखनऊ : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व रसोईगैस पर बढ़े दामों के खिलाफ 31 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ पश्चिम विधानसभा के अम्बरगंज में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। शहाना सिद्दीकी ने कहा कि पहले ही महंगाई बहुत है। डीज़ल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।
हाल ही में रसोईगैस के दाम भी बढ़ाये गए हैं। चुनाव के बाद इस तरह से दाम बढ़ाना जनता के साथ धोखा है। सरकार को बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए और जनता को राहत देनी चाहिए। लोगों के हित के लिए कांग्रेस ने हमेशा आवाज़ उठाई है और उठाती रहेगी। शहाना सिद्दीकी ने महंगाई के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन देते हुए सरकार द्वारा बढ़ाये हुए दामों को वापस लेने की अपील की।









