
Mahakumbh 2025 : पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डेढ़ करोड़ लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी लगाई है। महाकुंभ 2025 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने महास्नान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 पर सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं।
आज के दिन का क्या है खास महत्व
बता दें आज महाकुंभ का आगाज तो हुआ ही है इसी के साथ-साथ आज एक खास दिन भी है। आज पौष पूर्णिमा है इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उनके वैदिक मंत्रो का जाप किया जाता है। इसी के साथ-साथ आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्षमी की पूजा भी की जाती है। इस दिन ब्राहणों को दान देकर भोज कराना चाहिए। इस दिन आपको धर्म-कर्म से जुड़े काम करने चाहियें।









