दीपोत्सव: दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, लेज़र लाइट से चमक रही राम की पैड़ी

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन और दीपावली की धूम पूरे अयोध्या में चारों तरफ देखी जा सकती है।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन और दीपावली की धूम पूरे अयोध्या में चारों तरफ देखी जा सकती है। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। लेज़र लाइट की चमक से राम की पैड़ी की शोभा देखते ही बन रही है। इस बार दीपावली में वशिष्ठ की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम का तिलक करेंगे। अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम का तिलक करते रहे हैं। 23 अक्टूबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे।

अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इस बार देश के प्रधानमंत्री इस भव्य आयोजन में शामिल हो रहे हैं। जिसको लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 17 लाख दियों से पूरी अयोध्या को रोशन करने की तैयारी है। राम की पैड़ी सहित 37 घाटों पर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 22,000 स्वयंसेवक 15 मिनट में 1500000 दीपू को एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

अयोध्या में इस बार दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है। इसके साक्षी खुद पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे। पीएम मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेग जहां पर वो सरयू आरती में सम्मिलित होंगे साथ ही राम लला के दर्शन भी करेंगे। इसी के साथ दीपोत्सव के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV