देहरादून: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 7 लाख से अधिक ने किए दर्शन

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने में लगा हुआ है।

देहरादून: इस बार चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। अधिकारियों के अनुसार अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 3 लाख 45 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 1 लाख 85 हजार लोगों ने दर्शन किए। यमुनोत्री में 1 लाख 16 हजार श्रद्धालु और गंगोत्री में 1 लाख 15 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा कर अपने श्रद्धा भाव व्यक्त किए।

धाम प्रशासन ने यात्रा को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने में लगा हुआ है।

चार धाम यात्रा इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button