Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत!

अब तक के रुझानों में BJP 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील..

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है।बीजेपी के परवेश वर्मा ने केजरीवाल को हरा दिया।

AAP को तगड़ा झटका, बीजेपी का दबदबा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को जबरदस्त झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के कई दिग्गज नेता भी अपनी सीटों पर हार की ओर बढ़ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली सीट) – चुनाव हारे
मनीष सिसोदिया (जंगपुरा सीट) – चुनाव हारे
सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश) – चुनाव हारे
मुख्यमंत्री उम्मीदवार आतिशी (कालकाजी सीट) – हार के करीब

बीजेपी की सत्ता में वापसी तय?

अब तक के रुझानों में BJP 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं, तो 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

जैसे ही केजरीवाल की हार की खबर आई, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न शुरू हो गया। पार्टी दफ्तर में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, समर्थक मिठाइयां बांट रहे हैं और गुलाल उड़ाकर खुशी मना रहे हैं

AAP सत्ता से बाहर?

दिल्ली की राजनीति में यह चुनाव AAP के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वही एग्जिट पोल में पहले ही दिल्ली में BJP सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई थी। अब नतीजे से साफ हो गया हैं कि भाजपा ही दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी।

Related Articles

Back to top button