Delhi: सरकार की वादाखिलाफी को लेकर किसान करेंगे महा पंचायत, ये है प्रमुख मुद्दे

कुछ दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बाद आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत हो सकती है। हालाँकि पुलिस ने अभी तक राजधानी में महापंचायत...

कुछ दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बाद आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत हो सकती है। हालाँकि पुलिस ने अभी तक राजधानी में महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो लोग दिल्ली आ चुके हैं वो जंतर मंतर भी जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां ज्यादा लोग नहीं जा सकते हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठन सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे। आज 11 बजे से 4 बजे तक किसान संगठन सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जंतर मंतर पर धरना देंगे। MSP कानून बनाने, भारत के सभी किसानों की कर्जमाफी, 2022 बिजली बिल रद्द करना, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने को लेकर किसान आज प्रदर्शन करेंगे।

किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किये गए मुकदमों की वापसी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजे का भुगतान और अग्निपथ योजना, लखीमपुर खीरी कांड जैसे मुद्दों पर आज किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने टिकरी सीमा से किसानों को राजधानी के अंदर प्रवेश न करने देने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। सीमा पर बैरिकेड और कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चे के एक पदाधिकारी ने मीडिया से खास बातचीत में इस बात की जानकारी दी कि दिल्ली के अंदर आ चुके किसान आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button